कुछ बातें जो संभ्रात इतिहास में दर्ज नहीं की जा सकेंगी

खबर है की लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खबर है की लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

औरतों की मंडी


भोपाल. महिलाओं की खरीद-फरोख्त में राजधानी भी पीछे नहीं है। प्रदेशभर के पचास जिलों में इस गैरकानूनी खरीद-फरोख्त में भोपाल पांचवें पायदान पर है। 

पुलिस मुख्यालय को प्रदेशभर के थानों से मिली रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। 

रिपोर्ट में मिले आंकड़ों के मुताबिक मंदसौर जिले से सबसे ज्यादा मानव तस्करी की जाती है।

दरअसल जल्द ही प्रदेश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (मानव र्दुव्‍यापार निरोधक दस्ता) बनाया जा रहा हैं। इसके लिए आठ जिलों का चयन भी कर लिया गया है। यहां से अब तक सामने आए इस तरह के मामलों की रिपोर्ट भी पीएचक्यू को भेज दी गई है। इनमें भोपाल,होशंगाबाद,इंदौर,जबलपुर,रीवा,ग्वालियर,सागर और मंदसौर आदि जिले शामिल हैं।

हर जिले को मिलेंगे 7.58 लाख

प्रदेशभर के आठ जिलों में बनाए जा रहे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के लिए गृह विभाग ने कुल ६क् लाख ६४ हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। जिसमें हर जिले को 7 लाख 58 हजार रुपए दिया जाना प्रस्तावित है। 

इसके लिए बाकायदा अलग स्टाफ भी लगाया जाएगा। जिसमें अजाक थाना,महिला थाना,महिला हेल्पलाइन के अधिकारी और थाने का अन्य स्टाफ मिलजुलकर काम करेंगे। इसके लिए हर थानों से एक-एक सबइंस्पेक्टर और महिला कॉन्स्टेबल को आवश्यक रूप से ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।

राजधानी का सच

थाना घटना स्थल/दिनांक अपहृता आरोपीअशोका गार्डन शिवनगर हिनौतिया/ 15-11-08 11 वर्षीय किशोरी 2 महिलाओं समेत 7 लोगस्टेशन बजरिया विजय नगर/ 2-12-08 07 वर्षीय किशोरी दो महिलाएंस्टेशन बजरिया सेमरा गेट/ 21-07-08 06 वर्षीय किशोरी एक महिला समेत 4 लोगहनुमानगंज कैंची छोला/ 13-08-08 10 वर्षीय किशोरी 3 महिलाओं समेत 8 लोगगुनगा ग्राम चांचेड़/ 18-09-08 — दो लोग(एसपी ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक)

कितनी महिलाएं, लड़कियां हुईं गुम

थाना महिलाए लड़कियां कितनी लौटींनिशातपुरा 40 17 21कमला नगर 34 13 22कोलार 21 07 11ऐशबाग 20 06 13(आंकड़े इस वर्ष जुलाई तक)

कैसे होती है मानव तस्करी?

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में ऐसा गिरोह सक्रिय है जो देश ही नहीं देश से बाहर भी महिलाओं और किशोरियों की खरीद-फरोख्त कर रहा है। पहले एक खास क्षेत्र में रह रही महिलाओं-किशोरियों पर नजर रखना और फिर उन्हे अगवा कर लेना। इसके बाद उन्हे अलग-अलग रास्तों से होते हुए तयशुदा मंजिल तक ग्राहक के पास पहुंचा देना। इन्हे या तो वैश्यावृत्ति के दलदल में ढकेल दिया जाता है या फिर बंधुआ मजदूरी के लिए दूसरे गिरोहों को बेच दिया जाता है।

क्यों पड़ी जरूरत?

प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त की शिकायतें आने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल गठित किए जाने पर विचार किया गया। गृह विभाग की सहमति के बाद इसे मूर्त रूप देना शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का तर्क है कि जब मानव तस्करी के खिलाफ प्राइवेट एनजीओ काम कर सकते हैं, तो एक प्रशासनिक अथॉरिटी (पुलिस) क्यों नहीं?

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ऐसे करेगी काम

इस सेल में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी,महिलाओं और किशोरियों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी तमाम जानकारियां इकट्ठा करेंगे। वे इस बात की भी जानकारी रखेंगे कि उनके जिले में अब तक ऐसे कितने मामले प्रकाश में आए हैं? कौन-कौन से गिरोह इस गैरकानूनी धंधे में शामिल हैं और किस तरीके से वे इसे अंजाम देते हैं? 

ताकि भविष्य में ऐसे मामले सामने आने के बाद इन गिरोहों से पूछताछ और आगे की विवेचना की जा सके। 

संगठित गिरोह की जानकारी नहीं

महिलाओं-लड़कियों के गुम होने की शिकायतें लगातर मिलती रहती हैं, लेकिन इसके पीछे कोई संगठित गिरोह खरीद-फरोख्त करता हो, ऐसी जानकारी मेरे कार्यकाल में प्रकाश में नहीं आई है।

आदर्श कटियार,एसएसपी,भोपाल

मानव र्दुव्‍यापार के लिए केंद्र सरकार की पहल पर एक अलग सेल का गठन किया जा रहा है। फिलहाल इसके लिए भोपाल समेत आठ जिलों को चुना गया है,जिनका काम त्वरित कार्रवाई करना होगा। इसमें एक सेल का गठन कर थानों में पदस्थ कर्मचारियों-अधिकारियों की डच्यूटी लगाई जाएगी,जो केवल यही काम करेंगे।

अरुण मिश्रा,एसपी,एजेके

महिलाओं की खरीद फरोख्त में प्रदेश काफी ऊपर है। सरकार ने इस गंभीरता को स्वीकारा है। आशा है कि इसी गंभीरता के साथ आगे कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।

एससी त्रिपाठी,सेवानिवृत्त डीजीपी

पीपली लाइव एडल्ट सर्टिफिकेट फिल्म

आमिर खान एक बार फिल्म पीपली लाइव को लेकर चर्चा में हैं। आमिर ने इस फिल्म में किसी ब़डे स्टार को नहीं लिया है। हालांकि फिल्म के सभी किरदार अपनी अपनी जगह पूरी तरह फिट हैं। इनमे से ज्यादातर थियेटर के आर्टिसट हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म आम कमर्शल फिल्म से अलग है। इस बाबत आमिर का कहना है की कि जब मैं कोई स्क्रिप्ट देखता हूं, तो यह नहीं सोचता कि यह कमर्शल या फिर नॉन कमर्शल। अगर मुझे स्क्रिप्ट अच्छी लगती है, तो मैं उस पर काम जरूर करता हूं। यह बात और है कि ऎसा मैं बतौर ऎक्टर करूं या फिर प्रोडयूसर। हालांकि आमिर ने खुद इस फिल्म में ऎक्टिंग नहीं की है और न ही कोई गेस्ट रोल किया है।

पीपली लाइव के टाइटिल और फिल्म के बारे में आमिर का कहना है कि यह फिल्म शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों के बीच बढ़ते फासले के बारे में है। इसे आप करप्शन का मुद्दा उठाने वाली जाने भी दो यारों जैसी फिल्म कह सकते हैं, लेकिन इस फिल्म का टॉपिक अलग है। यह फिल्म हमें ग्रामीण इलाकों की सोच सेरूबरू कराएगी, क्योकि हमें उनके बारे में बिल्कु ल जानकारी नहीं है। हालांकि स्टोरी को थो़डे मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है, लेकिन इसका टॉपिक काफी महत्वूपर्ण है।

पीपली लाइव के टाइटिल और फिल्म के बारे में आमिर का कहना है कि रीयल करैक्टर्स को शो करने के लिए रीयल कास्ट की जरूरत है। इस फिल्म के लिए आमिर ने नए डायरेक्टर अनुषा रिजवी को सेलेक्ट किया। इस फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया है, क्योकि इसमें इस्तेमाल की गई कुछ लैंग्वेज बच्चों के लिहाज से ठीक नहीं है जबकि आमिर का कहना है कि फिल्म में किसी तरह का कोई एडल्ट सीन नहीं है। हालांकि आमिर को लगता है कि बच्चों को इस तरह की लैंग्वेज देखने से रोकना सही फैसला है। फिल्म गांव से भी जुडी है, इसलिए आमिर ने गंवाई भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसमें अपशब्द भी हो सकते हैं। यही वजह है कि आमिर सेंसर के फैसला को गलत नहीं मानते। (teznews)

8माह में 6 जगहों पर बेचा गया नाबालिग को

राजाखेड़ा (अलवर). आठ माह पूर्व बहला फुसलाकर भगाई नाबालिग बदमाशों के चंगुल से निकल कर गत दिवस अपने घर पहुंची। बालिका ने बताया कि आठ माह में उसे छह जगहों पर बेचा गया। हर जगह उसके साथ ज्यादती की गई।

Click to Download

पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर 2009 को उपखंड क्षेत्र के गांव देवदासपुरा से एक नाबालिगको गांव के ही ओमप्रकाश के रिश्तेदार लायकापुरा थाना निबोहरा यूपी निवासी चोबसिंह, राजेंद्र तथा बंशीलाल बहला फुसलाकर भगा ले गए। तीनों ने दो दिनों तक उससे ज्यादती की। दो दिन बाद इन लोगों ने उसे एक वृद्ध को बेच दिया। वह उसे गांव कबूलपुर ले गया। जहां उसने गांव सादन जिला मथुरा यूपी निवासी प्रेमसिंह को बेच दिया। उसने भी उससे कई दिनों तक ज्यादती की ।

फिर उसने भी कुछ दिन बाद उसे गांव ढेरूआ निवासी होशियारसिंह बेच दिया। होशियारसिंह ने उसके मामा के लड़के राजकुमार को बेच दिया। इस दौरान होशियारसिंह व राजकुमार ने भी उससे मारपीट कर ज्यादती की। नाबालिग ने बताया कि उसने गांव ढेरूआ निवासी एक व्यक्ति को मौका पाकर आप-बीती सुनाई। उसने उसे आगरा की बस में बैठा दिया। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। (Tez News )