खुशी का मतलब है
कोई मुझे चाहे
मेरा नाम जाने बिना ...
मुझे पुकारे
मुझे पहचानने का अर्थ है
की वह जान जाए
तुमको पसंद हो ना हो
पर मैं तो अपनी बात कहता हूँ
तुम कहोगी कि रहने का सलीका मुझे नहीं आता
पर जिनको आता
वह आखिर अपनी कहानी में हमें क्या बताता
तुम कहोगे कि दीवार नहीं है, छत नहीं है
तो फिर घर कहाँ है
लेकिन मैं तो ऐसे ही किसी घर में रहता हूँ
तुमको पसंद हो ना हो
पर मैं तो अपनी बात कहता हूँ
सदियों से कोई दुख-दर्द
अपने भीतर सहता हूँ
नदी की कोई धारा हूँ
पत्थरों को ठेलकर
आगे बढ़ता हूँ
तुमको पसंद हो ना हो
पर मैं तो अपनी बात कहता हूँ।
खत्म हुई मुश्किलें, खो गई मंजिलें,
अब आता नहीं सकून दिल को,
एक सपना था मेरा टूटा कभी,
और बह गई आस आँसुओं में,
वो जगमगाता सपना कभी चमका करता था,
इन नयनों के साए में,
खामोश-सा साथ चल पड़ता था संग मेरे,
भीतर ही भीतर मुझसे बतियाता,
शक्ति-संचार करता जब वो हँस पड़ता था,
काली रातों के गहरे साए में दीप बन जला करता था,
उसके साए में हमेशा धूप-वर्षा से आँख-मिचौली खेला करता था,
कठिन राहों और मुश्किलों पर खूब हँसा करता था,
बादलों पर चलती हवा में तैरा करता था,
जागे-जागे लम्हों में खोया-खोया रहता था,
फिर अचानक इक बवंडर उठा,
उस आवेग ने मेरा सपना छीना
छटपटाते जख्म रह गए सीने में,
यादों के इस खँडहर में उन लम्हों ही महक आज भी जिन्दा है,
वो एक पल था जब जी भर जीवन जिया था मैंने,
सूनी आँखों को आज फिर एक ऐसे सपने की तलाश है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें