कुछ बातें जो संभ्रात इतिहास में दर्ज नहीं की जा सकेंगी

'मिस रिवोल्यूशन' की क्रांतिकारी दुनिया

17 साल की युलिया खुद को 'मिस रिवोल्यूशन' कहती है। दरअसल यही नाम उसकी सोच और काम को सही तरीके से पेश करता है। वह विश्वभर के नेताओं और बड़ी हस्तियों की कमियाँ तलाशती है और फिर उन्हें स्केच या कार्टून में पेश करती है।

इतना ही नहीं, युलिया अपने बनाए कार्टून उन लोगों को भेजती भी है, जिन्हें ध्यान रखकर उन्हें बनाया गया है। साथ ही वह एक चिट्ठी भी भेजती है। जर्मन चांसलर अंगेला मैर्केल ने तो युलिया की चिट्ठी का जवाब भी दिया और शुक्रिया भी कहा।

भड़ास निकालनी है : युलिया का कहना है कि उसके अंदर जो भी भड़ास है, उसे निकालने के लिए वह दुनिया भर में हो रही घटनाओं या बड़ी हस्तियों की खामियों को एक कार्टून में व्यक्त करती है। साथ ही उत्तेजक पत्र भी लिखती है। अब वह चाहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हो, जर्मन चांसलर अंगेला मैर्केल हो, रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन हो या फिर जर्मनी की टॉप मॉडल हाइडी क्लुंग।

युलिया कहती है, 'सबसे पहले तो मैं कार्टून इसलिए बनाती हूँ, क्योंकि मैं स्वयं को व्यक्त करना चाहती हूँ। मैं एक ऐसी लड़की हूँ जो शायद खुद से या दूसरों से अच्छी तरह बात नहीं कर सकती। इसलिए मुझे लगता है कि एक कार्टून या पेंटिंग शब्दों की तुलना में काफी ज्यादा बयान कर सकती है। दूसरी बात यह कि अपने कार्टूनों के साथ मैं आलोचना भी करना चाहती हूँ। मुझे पता है कि उन लोगों में कुछ बदलाव आने वाला नहीं है, लेकिन शायद वे मेरे कार्टूनों को देखकर कभी सोच-विचार करें और मुझे जवाब दें।'

ऐसा ही जवाब जर्मनी की चांसलर अंगेला मैर्केल ने युलिया को दिया। युलिया ने मैर्केल का कार्टून चे ग्वारा वाले अंदाज में बनाया था। शायद क्यूबा के क्रांतिकारी नेता का लुक मैर्केल को देकर युलिया यह कहना चाहती थी कि जर्मनी में सुधार की जरूरत है, जिससे जर्मनी की सरकार की अब तक हिचकिचाती थी।

सब पर तिरछी नजर : युलिया ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी उनका एक कार्टून बनाकर भेजा है। ओबामा के बारे में वह कहती है, 'ओबामा को लेकर जो हायतौबा मची है, वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे भयानक बात यह लगती है कि उनके अश्वेत राष्ट्रपति होने को बड़े सकारात्मक तरीके से पेश किया जा रहा है। आजकल की दुनिया में इस बात की कोई अहमियत ही नहीं होनी चाहिए कि कोई गोरा है या काला। ओबामा को कीचड़ में डूबते हुए दिखाने से मेरा मतलब यह था कि बुश के दौर में इतनी गड़बड़ियाँ हुई हैं कि चाहे जितना भी बढ़िया राष्ट्रपति हो, उसके लिए इनसे पीछा छुड़ाना मुश्किल है।

इसके अलावा 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली युलिया ने मॉडलिंग की दुनिया में पतले होने की धुन पर एक कार्टून बनाया। इसमें जर्मनी की टॉप मॉडल हाइडी क्लुंग और उनके गायक पति सील को दिखाया गया है और साथ में मैक डॉनल्ड्स का एक बैनर भी दिख रहा है। मिस रिवोल्यूशन का कहना है कि हाईडी क्लुंग जो कहती हैं, वह करती नहीं है। वह खुद तो पतला बने रहना चाहती हैं, लेकिन बरसों से फास्ट फूड ब्रैंड मैक डॉनल्ड्स के लिए विज्ञापन कर रही हैं।

करना है बहुत कुछ : जर्मन शहर कोलोन में रहने वाली युलिया में कई और भी प्रतिभाएँ हैं। जैसे उसे फोटोग्राफी करना बहुत अच्छा लगता है। अपने खुद के कपड़े डिजाइन करने का भी उसे शौक है। पियानो बजाना और पेंटिंग करना भी उसे बहुत भाता है। एक साल से युलिया मिस रिवोल्यूशन बनी हुई है और अपने पिता की मदद से अपनी खुद की वेबसाइट भी चला रही है।

उसके पिता कहते हैं, 'मैं और मेरी पत्नी कोशिश कर रहे है कि हम युलिया का भरपूर साथ दें। और जितना हो सके, उसके लिए करें। इसलिए मैंने उसके लिए वेबसाइट बनाई है। युलिया मुझे बताती है कि वह कैसी वेबसाइट चाहती है, लेकिन कई बार ना-नुकर भी करती है, क्योंकि कुछ चीजें उसे पसंद नहीं आती। खासकर एक कलाकार के लिए वेबसाइट बनाना बहुत मुश्किल काम है।'

खैर, अपनी कामयाबी से मिस रिवोल्यूशन खुश है और अब वह कई और काम भी करना चाहती है। मसलन वह जूतों और सन ग्लास का एक कलेक्शन तैयार कर रही है। अपने कार्टून और पेटिंगों से युलिया ने अब तक कोई पैसा नहीं कमाया है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी इच्छा है कि स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद वह आगे कला की पढ़ाई करे। वह एक दिन किसी फिल्म के लिए संगीत तैयार करके भी पैसा कमाना चाहती है।फ़ॉन्ट का आकार
युलिया के कार्टूनों की एक प्रदर्शनी पिछले दिनों उसी के स्कूल में लगी। बेशक युलिया छोटी-सी उम्र में बड़ा काम कर रही है और इसके लिए उसे सराहना भी खूब मिलती हैं, लेकिन कभी-कभी उसके पिता ही अपनी बेटी के बनाए कार्टूनों से हक्के-बक्के रह जाते हैं।

उसके पिता का कहना है, 'हमें एक कार्टून बिल्कुल अच्छा नहीं लगा जिसमें पोप बेनेडिक्ट 16वें को दिखाया गया था। फिर भी उसने यह कार्टून बनाया है। खैर, कोई इस उम्र में इतने स्पष्ट अंदाज में अपने विचार बताए और वह भी हंसी मजाक वाले अंदाज में, यह बड़ी बात है। हिम्मत का काम है। शायद जब मैं इस उम्र में था, तो मुझमें इतनी हिम्मत नहीं थी।'

वैसे युलिया का सबसे पसंदीदा कार्टून पोप बेनेडिक्ट वाला ही है। इसमें पोप को बहुत ही काला और एक काले मुखौटे के साथ दिखाया गया है।.........

कोई टिप्पणी नहीं: