विश्व सुंदरी की खोज के लिए प्रतियोगिता तो हर वर्ष आयोजित होती है, लेकिन पहली बार 'खूबसूरत मन' की खोज के लिए एक प्रतियोगिता यहाँ होने जा रही है। प्रतियोगिता के आयोजक हैं मनोचिकित्सक डॉ. आलोक श्रीवास्तव। दुनिया के इस अनूठे आयोजन में चयनित खूबसूरत मन को पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि इससे मानसिक रोगियों की बढ़ती संख्या में कमी लाई जा सकेगी। मानसिक रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान में लगी संस्था मनदर्शन की भी मदद ली जा रही है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में पहली बार मन की सुंदरता को सम्मानित करने तथा समाज में छुपे खूबसूरत मन के लोगों को प्रेरणास्रोत के रूप में उजागर करने के उद्देश्य से 'मनदर्शन' ने 'खूबसूरत मन' पुरस्कार शुरू करने की पहल की है।
अपने मन की सुंदरता को जानने के लिए केवल मनदर्शन हेल्पलाइन नंबर 9453152200 डायल करना है। कुछ वस्तुनिष्ठ एवं व्याख्यात्मक प्रश्न कई चरणों में किए जाएँगे। तत्पश्चात मानसिक सुंदरता को अंतरराष्ट्रीय मानसिक सुंदरता पैमाना के आधार पर ग्रेड प्रदान किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय मानसिक सुंदरता ब्यूरो द्वारा हाल ही में उत्कृष्ट सुंदर मन अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद मन गुरु डॉ. श्रीवास्तव द्वारा इस कार्यक्रम को आम जनता के लिए शुरू किया गया है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्य के लिए खूबसूरत मन खोज टीम गठित की जा चुकी है, जो गोपनीय ढंग से लोगों का मानसिक विश्लेषण सुंदरता पैमाने पर करना शीघ्र ही शुरू कर देगी। इसमें सहयोग के लिए सामाजिक सुंदरता एवं समरसता के लिए सतत कार्यरत संगठन एकेडमी ऑफ सोशल वर्क एक्टविस्ट 'अश्व' से हाथ मिलाया गया है।
सह संयोजक अभिषेक ने बताया कि चुने गए लोगों को एक भव्य कार्यक्रम में 'खूबसूरत मन' पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा इन्हें मनदर्शन दूत माइंड वॉच एम्बेसेडर का दायित्व सौंपा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें