मोगा. कस्बा कोटईसेखां के गांव चिरागवाला में मंगलवार सुबह प्रेमिका के घर के निकटवर्ती खाली मकान से प्रेमी-प्रेमिका के शव पुलिस ने बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट के बाद दोनों के शरीर को किसी गर्म वस्तु से दागा गया है। मृतक प्रेमी के पिता बलदेव सिंह निवासी कूकेवाली गुरु का बाग (अजनाला) ने बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई है, उसने आत्महत्या नहीं की है।
छह महीने पहले उसके बहनोई के पोते की शादी गांव चींदा में हुई हुई थी। शादी में उसका बेटा विक्रमजीत सिंह और उसके बहनोई के रिश्तेदार की बेटी पहुंची थी। वहीं पर उसके बेटे के साथ युवती की मुलाकात हुई थी, बाद में दोनों में लगातार बात होती रही थी। इस शादी से लड़की के घर वाले राजी नहीं थे। इस कारण ही यह हत्या हुई है। दोनों ने आपस में शादी करने की इच्छा अपने परिवार के लोगों से जाहिर की थी।
इसके चलते एक महीने पहले गांव चींदा में बलदेव सिंह के बहनोई के घर दोनों को एंगेजमेंट के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी उसके बेटे के साथ करने से इंकार कर दिया था। शादी की संभावना खत्म हो जाने के बावजूद प्रेमी युगल का अटैचमेंट खत्म नहीं हुआ था वे लगातार फोन से संपर्क में थे। सोमवार को प्रेमिका ने खुद अपने प्रेमी को फोन करके गांव बुलाया था। उसके बाद सुबह दोनों के शव प्रेमिका के घर के बराबर खाली मकान से बरामद हुए हैं। (पानीपत)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें