कुछ बातें जो संभ्रात इतिहास में दर्ज नहीं की जा सकेंगी

ख़बरों में ओनर किल्लिंग

मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में एक परिवार ने सम्मान की खातिर अपनी विवाहिता पुत्री की हत्या कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा के अनुसार शाहपुर इलाके के सोरम गांव में परिवार वालों ने अपनी 24 साल की विवाहित पुत्री मुकेश की गन्ना काटने के औजार से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मुकेश की शादी करीब एक साल पहले बागपत के रमाला इलाके के चंदेहडी गांव मे हुई थी। विवाह के छह माह बाद ही मुकेश अपने मायके में आकर रहने लगी थी। मुकेश के अनुसार उसका पति विक्षिप्त है।

मुकेश के तलाक की तैयारी चल रही थी। कल रात उसकी मां ने एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके चलते लड़की की मां, मामा एवं उसके भाई ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुकेश की मां तथा पिता को हिरासत में ले लिया है जबकि उसका भाई फरार है।

{१३ मार्च २००९ }


अहमदाबाद। विशेष अदालत ने 19 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पाटन के प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग कालेज के छह शिक्षकों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस. सी. श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षकों मनीष परमार, महेंद्र प्रजापति, अश्विन परमार, किरण पटेल, सुरेश पटेल और अतुल पटेल को दोषी ठहराया। जज ने सभी दोषियों पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका और पीड़ित छात्रा को बतौर हर्जाना दस हजार रुपये देने का भी आदेश दिया।

यह मामला पिछले साल फरवरी में तब उजागर हुआ जब 19 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने घर वालों को अपने शोषण की जानकारी दी। शिक्षक करीब छह महीने से छात्रा का शोषण कर रहे थे। सरकारी वकील नयना भट्ट ने अदालत के फैसले पर संतोष जताया। नयना ने हालांकि अदालत में इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि ऐसे मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान नहीं है। (६ मार्च २००९)

कोई टिप्पणी नहीं: