परेशाँ रात सारी है, सितारों तुम तो सो जाओसुकूते मर्ग तारी है, सितारों तुम तो सो जाओ
(परेशाँ : disordered, troubled; सुकूते मर्ग : silence before death; तारी : prevalent)
हमें तो आज की शब पौ फटे तक जागना होगायही किस्मत हमारी है, सितारों तुम तो सो जाओ
(शब : night; पौ फटे : till dawn)
हमें भी नींद आ जाएगी, हम भी सो जाऐंगेअभी कुछ बेक़रारी है, सितारों तुम तो सो जाओ
(बेक़रारी : restlessness)
क़तील शिफ़ाई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें