कुछ बातें जो संभ्रात इतिहास में दर्ज नहीं की जा सकेंगी

इश्क में ग़ैरत-ए-जज़्बात ने रोने ना दिया

इश्क में ग़ैरत-ए-जज़्बात ने रोने ना दियावरना क्या बात थी किस बात ने रोने ना दिया
(ग़ैरत-ए-जज़्बात : pride of the emotions)
आप कहते थे के रोने से ना बदलेंगे नसीबउम्र भर आपकी इस बात ने रोने ना दिया
रोने वालों से कह दो उनका भी रोना रो लेंजिनको मजबूरी-ए-हालात ने रोने ना दिया
(मजबूरी-ए-हालात : constraints)
तुझसे मिलकर हमें रोना था बहुत रोना थातन्गी-ए-वक़्त-ए-मुलाक़ात ने रोने ना दिया
(तन्गी-ए-वक़्त-ए-मुलाक़ात : scarcity of the time of meeting)


सुदर्शन फ़ाकिर

कोई टिप्पणी नहीं: