किसी रंजिश को हवा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी
मुझको अहसास दिला दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी
(रंजिश : animosity; अहसास : realisation; ज़िंदा : alive)
मेरे रुकने से मेरी साँस भी रुक जायेंगी
फासले और बढ़ा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी
(साँस : breath; फ़ासले : distance)
ज़हर पीने की तो आदत थी जमानेवालों
कोई और दवा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी
(ज़हर : poison; ज़मानेवालो : people)
चलती राहों में यूँ ही आँख लगी है ‘फ़ाकिर’
भीड़ लोगों की हटा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी
सुदर्शन फ़ाकिर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें